मोदीनगर, फरवरी 5 -- ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने बुधवार 4 फरवरी को मोदीनगर में राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में अपने ही तीन नेशनल रिकॉर्ड तोड़ डाले। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीता और अपने ही तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किए। कई बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता मीराबाई चानू ने कुल 205 किलोग्राम (स्नैच में 89 किलोग्राम, क्लीन एंव जर्क में 116 किलोग्राम) वजन उठाया, जिससे उन्होंने स्नैच, क्लीन एंव जर्क और कुल प्रयास में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। चानू ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद पीटीआई से कहा, ''बहुत खुश हूं। इस प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले मैं 49 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही थी, 48 किलोग्राम वर्ग में यह नतीजा हासिल करना बहुत बड़ी बात है।'' 31 वर्षीय प्लेयर ने आगे कहा, ''मुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.