मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- कस्बे में श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति द्वारा श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन कर सृष्टि के कल्याण की कामना की। मीरापुर में शनिवार की सुबह सब्जी मंडी के निकट धीमान प्रिंटर्स पर भगवान विश्वकर्मा जी का प्रकटोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम ब्रजेश धीमान और राकेश धीमान ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पं. संतोष शुक्ला ने मंत्रोंच्चार से वातावरण को भक्तियम बना दिया। श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष सोनू धीमान और उनकी पत्नी सोनिया धीमान मुख्य यजमान रही। इस मौके पर जगशरण धीमान, दयाराम धीमान, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार धीमान, सत्य प्रकाश धीमान, सुभाष धीमान, चन्द्रप्रकाश धीमान, चन्द्रमोहन धीमान, दीपक धीमान, ...