मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- पद्मभूषण से सम्मानित विख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर की स्मृति में उनकी जन्मस्थली मीरापुर में विष्णु प्रभाकर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया और विष्णु प्रभाकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके उपरांत साहित्यकार विष्णु प्रभाकर के पुत्र अतुल प्रभाकर ने उपस्थित लोगों से अपने परिवार का परिचय कराया।कार्यक्रम में साहित्यकार विष्णु प्रभाकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें लेखक प्रदीप जैन ने कहा कि ये नींव के पत्थर हैं जो दिखाई नहीं देते, यह इनकी शराफत है कि इन्होंने एक ऐसी इमारत खड़ी ...