मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मीरापुर। विश्व विख्यात प्राचीन श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में लगने वाले 7 दिवसीय मेले का ध्वज स्थापना के साथ शुभारंभ हो गया। कस्बे के पड़ाव चौक से मंदिर तक बैंडबाजों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई।मीरापुर कस्बे से तीन किलोमीटर दूर स्थित महाभारत कालीन श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में मेला का शुभारंभ हो गया। रविवार सुबह मंदिर समिति के महामंत्री अनिरूद्ध शारदा के पड़ाव चौक स्थित आवास से माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद सर्वप्रथम ध्वज यात्रा शुरू हुई। बैंडबाजों व डीजे से सुसज्जित ध्वज यात्रा में हजारों श्रद्धालु ध्वज हाथों में लेकर बैंडबाजे व डीजे की धुन पर बज रहे माता रानी के भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर नाचते गाते पैदल मंदिर पहुंचे। जिसके बाद मंदिर में ध्वज की स्थापना की तथा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.