प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्ते खतरा बने हुए हैं। मीरापुर के नेहरू नगर और पटेल नगर में आवारा कुत्तों ने दहशत फैला रखी है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम इन्हें पकड़ने के लिए पहुंची लेकिन असफल रही है। मंगलवार को नेहरू नगर में आवारा कुत्ते लोगों पर हमलावर दिखे। सड़क पर आने जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को कुत्ते दौड़ाते हुए नजर आए। जिसके चलते कई वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते-होते बचे है। वहीं, मोहल्ले के लोगों में कुत्तों के चलते दहशत में है, छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर कुत्ते आए दिन हमलावर होते नजर आते है। नेहरू नगर निवासी अरुण ने बताया कि रात के अंधेरे में अचानक से कुत्ते हमलावर हो जाते हैं। कई बार घर के नीचे लोगों को काट चुके हैं। जिसके चलते लोगों में दहशत व्याप्त है।...