शाहजहांपुर, मार्च 12 -- मोहल्ला ताहवरगंज निवासी रामकुमार कश्यप उर्फ भूरा 50 पुत्र गणेश का शव उसके घर के पड़ोस में खाली बग्घर में फंदे से लटका मिला। गले में गमछा का फंदा कसा हुआ था। गमछा बग्गर में पड़ी टीन को रोकने के लिए लगी शहतीर से बंधा था। अनुमान है किसी समय दिन में मृतक ने फांसी लगा ली। शाम को अपनी छत से पड़ोसियों ने बग्घर में शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। पड़ोसियों से जरुरी जानकारी ली। फारेंसिक टीम ने आकर साक्ष्य संकलित किए। शव को उतरवाकर सील करने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सभी भाई अलग घरों में रहते हैं। अविवाहित मृतक घर में अकेला रहता था और नल मिस्त्री का काम करके गुजारा करता था। पड़ोसियों के मुताबिक अधिक नशाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.