शाहजहांपुर, मार्च 7 -- लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मीरानपुर कटरा में शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार किसी अज्ञात वाहन की साइड लगने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा मीरानपुर कटरा में चौधरी ढाबे के सामने हुआ। लखनऊ के गोसाईंगंज निवासी मान सिंह (30), डालीगंज निवासी अमित सिंह (28), राहुल (28) और विशाल (27) कार से हरिद्वार जा रहे थे। शुक्रवार तड़के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में उनकी कार किसी वाहन की साइड लगने से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक वाहन में ही फंस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ ...