बरेली, जून 11 -- बरेली। रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के बनथरा, मीरानपुर कटरा एवं तिलहर स्टेशनों के इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। 12 से 15 तक ब्लॉक के कारण ट्रेनों को पुनर्निर्धारण कर संचालन होगा। 12 एवं 15 जून, 2026 को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस टनकपुर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी। 13 जून 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित की जाएगी। 12 एवं 14 जून को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर संचालित होगी। यह भी पढ़ें- अवध आसाम, जम्मूतवी समेत कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी यह भी पढ़ें- 6 ट्रेनें फिर से लखनऊ चारबाग स्टेशन से ही चलेंगी, राजधानी एक्सप्रेस समेत 36 के प्लेटफार्म बदले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...