मीरानगर में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी
देहरादून, जून 27 -- ऋषिकेश। मीरानगर में एक दिन पहले घर के बाहर खड़ी स्कूटी अज्ञात ने चोरी कर ली। पीड़ित धीरेंद्र ममगाईं की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान को प्रयास तेज किए, जिसमें पुलिस ने आरोपी को कृष्णानगर कालोनी तिराहे से शनिवार को दबोच लिया। पूछताछ में पहचान आयुष क्षेत्री निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी पर पहले भी आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.