मीरपुर हेमुपुरा में चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम पहुंचे
पीलीभीत, जून 3 -- बिलसंडा। चेतावनी के बाद भी चकरोड से अवैध कब्जा न हटाने के मामले में बुधवार को प्रशासन ने मीरपुर हेमपुरा गांव में कब्जा हटवाते हुए अवैध कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम नागेन्द्र पांडे ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर लंबे समय से विवादित मामले का निस्तारण कराया। साथ ही अवैध कब्जेदारों को सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि मीरपुर हेमुपुरा गांव में चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। कई बार राजस्व टीम को भेजा गया लेकिन कब्जेदार नही माने। एसडीएम ने बताया कि गांव के बबलू विनोद छोटेलाल शिवकुमार श्रीपाल कृष्ण पाल छोटेलाल राजपाल बुलाकी पर इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कब्जेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई यदि भविष्य में उनके द्वारा ग्राम समाज की भूमियों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.