गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बाल श्रम विमुक्ति के लिए गठित धावा दल ने गोपालगंज के शहर के लखपतिया मोड़ और मीरगंज शहर स्थित दुकानों पर मंगलवार को छापेारी की। इस दौरान वहां मजदूरी कर रहे दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। उक्त धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, गोपालगंज सदर, कुचायकोट, थावे, सिधवलिया, मांझा एवं हथुआ के साथ -साथ पुलिस लाइन और संबंधित थाना के पदाधिकारी व जवान भी शामिल थे। श्रम अधीक्षक ने बताया कि विमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में तीन-तीन हजार रुपए का भुगतान बाल कल्याण समिति गोपालगंज के समक्ष किया गया। साथ ही संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को उक्त नियोजकों के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने एवं अन्य सभी अनुवर्ती कार्रवाई यथाशीघ्र करने का भी निर्देश दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.