मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
खगडि़या, सितम्बर 14 -- गोगरी, एक प्रतिनिधि युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। बाढ़ ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक एवं व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत के साथ-साथ स्थायी समाधान की दिशा में भी गंभीर पहल जरुरी है। श्री त्यागी रविवार को गोगरी प्रखंड अंतर्गत मीरगंज गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बताया गया कि युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव के सौजन्य से करीब 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.