पूर्णिया, जून 14 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के नागरिकों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जून को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं, जबकि विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का संग्रहण कार्य भी जारी है। कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने बताया कि शिविर में कई विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दे सकेंगे तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, बिजली संबंधी समस्याएं, राजस्व विभाग ए...