पूर्णिया, मार्च 25 -- मीरगंज, एक संवाददाता मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग काफी परेशान थे। डेंगू और मलेरिया की आशंका से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। शाम होते ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। बाजार और मोहल्लों में मच्छरों की भरमार से जनजीवन प्रभावित था। इस समस्या को लेकर आपके लोकप्रिय हिंदुस्तान अखबार में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर फॉगिंग अभियान शुरू किया गया। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में दवा का छिड़काव कराया गया। फॉगिंग से मच्छरों की संख्या में कमी आई और लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। प्रशासन ने आगे भी अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...