पूर्णिया, मार्च 28 -- मीरगंज , एक संवाददाता।रामनवमी के पावन अवसर पर मीरगंज क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी रंग में रंग गया। स्थानीय सार्वजनिक हनुमान मंदिर से शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 48 घंटे तक चले हरिनाम संकीर्तन के समापन के उपरांत आयोजित यह शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी। पूजा समिति द्वारा शोभायात्रा को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। पूरे मीरगंज बाजार को भगवा ध्वजों से सजाया गया है, जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह राममय हो उठा है। शोभायात्रा सार्वजनिक हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कुरसेला जोगबनी स्टेट हाईवे एवं धमदाहा पूर्णिया मुख्य मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.