पूर्णिया, फरवरी 27 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा का प्रथम वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर दिखा। दोपहर में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बनारस से आए विद्वान पंडितों के सान्निध्य तथा पूर्णिया के आचार्य तिवारी बाबा के मार्गदर्शन में वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा पूजा संपन्न कराई गई। मंदिर के पुजारी विवेकानंद झा ने शास्त्रोक्त विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा में सात जजमान भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.