जौनपुर, मार्च 11 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदूना गांव में एक महिला को उसके दरवाजे पर गन्ना बोने से मना करने पर पीटा गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता मीरा तिवारी ने आरोप लगाया कि मंगलवार को विपक्षीगण उनके दरवाजे के सामने गन्ना बो रहे थे, जब उन्होंने मना किया तो उन्हें मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अभिशेष तिवारी, शशिकान्त, विवेक तिवारी और विद्याकान्त तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...