मीरगंज में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
सीतामढ़ी, जून 2 -- गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में सोमवार को एक युवक का शव किराए के मकान के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के उमेद छपरा वार्ड संख्या-13 निवासी नवलेश पांडेय के 21 वर्षीय पुत्र अनूप पांडेय के रूप में हुई है। वह मीरगंज स्थित बीपीसीएल कंपनी में ठेकेदार के रूप में कार्य करता था और हरखौली गांव में किराए के मकान में रहता था। उसकी देखरेख में कई मजदूर काम करते थे। बताया जाता है कि सोमवार सुबह कंपनी में साथ काम करने वाला एक मजदूर उसे बुलाने उसके कमरे पर पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने और दरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.