पूर्णिया, मार्च 28 -- मीरगंज, एक संवाददाता।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मीरगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसआई प्रीतम कुमार पाण्डेय, एसआई सोनाली कुमारी, एसआई अखिलेश्वर साह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च मीरगंज के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने को कहा गया। रामनवमी के मद्देनजर शोभा यात्रा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों वाले स्थानों पर विशेष निगरान...