पूर्णिया, मार्च 30 -- मीरगंज, एक संवाददातामीरगंज के लखन बाबू स्मारक परिसर में स्वर्गीय रविंद्र प्रसाद चौधरी की पुण्यतिथि पर समाजसेवी कुमार वीरव्रत द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से लगे इस शिविर में दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का जांच किया, जिसमें डॉ. आलोक कुमार सहित अन्य कर्मियों ने 50 मरीजों का ओपीडी के माध्यम से इलाज कर आवश्यक दवाएं दीं। जांच के दौरान 20 मरीजों में गंभीर समस्या पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने ऐसे शिविरों को गरीबों के लिए लाभकारी बताते हुए पहल की सराहना की। कुमार वीरव्रत ने कहा कि वे अपने पिता के सेवा भाव से प्रेरित होकर हर वर्ष यह आयोजन करते हैं। इस मौके पर भवेंद्...