कोडरमा, अप्रैल 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम मीरगंज में एक धार्मिक स्थल और कचहरी के रूप में उपयोग होने वाली जमीन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को सतगावां थाना परिसर में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और प्रभारी थाना प्रभारी रौशन कुमार पासवान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। विवाद की जड़ खाली जमीन है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1978 से इस जमीन का उपयोग कचहरी के रूप में होता आ रहा है, जहां गांव के आपसी विवाद सुलझाए जाते थे। वर्तमान में यहां धार्मिक आयोजन होता है। दूसरा पक्ष उसे कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। वहीं एक पक्ष का कहना है कि शेष जमीन भी उन्हीं की है।बैठक के दौरान दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.