पूर्णिया, फरवरी 28 -- मीरगंज, संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बिना लाइसेंस और अनधिकृत स्थानों पर संचालित मांस, मछली एवं मुर्गा दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। विभागीय निर्देश मिलते ही नगर पंचायत ने ऐसे दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अवैध रूप से चल रही दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि दुकानदार स्वयं व्यवस्था दुरुस्त नहीं करते हैं, तो विशेष अभियान चलाकर सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन के अनुसार मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों में खुले में मांस-मछली की बिक्री की जा रही है। इससे आसपास गंदगी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.