पूर्णिया, अप्रैल 22 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में मंगलवार को सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने अचानक बाजार पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य सड़कों, गली-मोहल्लों, नालियों और कूड़ा जमा होने वाले स्थानों का बारीकी से जायजा लिया। कई जगह कूड़े के ढेर और जाम नालियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मौके पर ही कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सफाई कर्मियों को नियमित रूप से ड्यूटी पर रहने, समय पर कूड़ा उठाने और नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता अभियान से दुकानदारों को किया जागरूक, पॉलीथिन मुक्त शहर...