गोपालगंज, मार्च 16 -- उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज नगर परिषद का मंगलवार को बोर्ड की बैठक में बजट पेश किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष अनिता देवी द्वारा पेश किए एक सौ 69 करोड़ 86 लाख 30 हजार 732 रुपये के बजट को पार्षदों ने ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट शहर के समुचित विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आमजन को सुविधा पहुंचाने वाले सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों का हित और जनकल्याण नगर परिषद की पहली प्राथमिकता है। इस बजट में गली-नाली व सड़क मद में 40.43 करोड़ रुपये, घंटाघर मद में 50 लाख रुपये, स्ट्रीट लाइट मद में एक करोड़ रुपये, लाइब्रेरी मद में 40 लाख रुपये, सुलभ डीलक्स शौचालय मद में 50 लाख रुपये, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मद में दो करोड़ रुपये, सौंदर्यीकरण मद में तीन करोड़ रुपये तथा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.