बरेली, दिसम्बर 11 -- मीरगंज, संवाददाता। एसडीएम आलोक कुमार ने बुधवार को तहसील सभागार मीरगंज विधानसभा क्षेत्र केमतदेय स्थलों पर चल रही एसआईआर की समीक्षा बैठक की। समीक्षा में बीएलओ ने अधिकारियों को बताया विधानसभा क्षेत्र में 351470 के सापेक्ष 100 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन व गणना पत्रों की फीडिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। एसआईआर में 302451 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज्ड करा दिए हैं। सत्यापन में 126236 मतदाताओं के नाम एवं 152643 मतदाताओं के माता अथवा पिता के नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज मिले हैं। 2025 की वोटरलिस्ट में शामिल 23743 मतदाताओं ने स्वयं एवं माता पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में शामिल होने का साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया । एसडीएम ने बीएलओ को बताया इन मतदाताओं को नोटिस देकर गणना प्रपत्र के दूसरे प...