बरेली, मार्च 6 -- मीरगंज, संवाददाता। पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ एप पर 50 प्रतिशत से अधिक वोटरों की फीडिंग करने वाले जिले के आठ बीएलओ को डीएम ने प्रोत्साहन राशि देने को चयनित किया है। मीरगंज तहसील के फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम मीरापुर के बीएलओ अनुराग आनंद को प्रथम श्रेणी में 10 हजार रुपये, लालाराम को तृतीय श्रेणी में छह हजार रुपये एवं मीरगंज ब्लॉक के ग्राम सुजातपुर के बीएलओ शफीउद्दीन को सांत्वना श्रेणी में तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एसडीएम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ एप पर फीडिंग करने के आधार पर डीएम ने मीरगंज के तीन बीएलओ प्रोत्साहन राशि को चयनित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.