गोपालगंज, दिसम्बर 13 -- उचकागांव। एक संवाददाता मीरगंज शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केएन दुबे का शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन के बाद उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। डॉ. दुबे व्यवहार कुशल, मृदुभाषी और सेवाभावी चिकित्सक थे। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी और वे वर्षों तक लोगों की निःस्वार्थ सेवा करते रहे। उनके निधन पर हथुआ विधायक रामसेवक सिंह, नगर पंचायत मीरगंज की उपमुख्य पार्षद अनिता देवी के पति अरुण केसरी, उपमुख्य पार्षद धनंजय यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहन प्रसाद चौरसिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, अजय पांडेय, मुन्ना पांडेय, मिथिलेश तिवारी, अधिवक्ता सी.बी. जॉन, विपिन चौबे, सनोज त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.