लखनऊ, मार्च 27 -- फोटो भी है ..... निगोहां, संवाददाता।मीरकनगर-निगोहां मार्ग पर विद्युत विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। निगोहा के करनपुर निवासी विमल कुमार ने बताया कि उनके घर के पास लगा एचटी लाइन का पोल पिछले कई महीनों से क्रेक होने के कारण झुक गया है। स्थिति यह है कि इसी लाइन के नीचे से दूसरी एचटी लाइन भी गुजर रही है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह पोल टूट गया तो दोनों एचटी लाइनों के तार व पोल सड़क पर गिर सकते हैं, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। लोगों ने बताया कि पोल बदलवाने के लिए कई बार 1912 पर शिकायत दर्ज कराई गई, साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस...