शामली, दिसम्बर 8 -- विकास खंड के गांव मीमला व आसपास के क्षेत्रों में बीमार एवं जख्मी गौवंश भटकते फिर रहे है। ग्रामीणों ने गौशाला से बीमार पशु छोड़ने के आरोप लगा रहे है। ग्रामीण दर्द से कराह रहे पशुओं का ग्रामीणों ने खुद ही इलाज शुरू कर दिया है। गौशाला प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। गांव मीमला सहित अन्य ग्राम पंचायतों की गलियों-सड़कों पर ये जख्मी गायें इधर-उधर भटक रही हैं और दर्द से कराह रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में चारा-पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गोवंश कमजोर होकर बीमार पड़ रहा है। घायल गायों को देखकर ग्रामीणों का दिल पसीज गया और उन्होंने खुद दवा-पट्टी शुरू कर दी। कुछ युवकों ने तो घायल पशुओं को अपने घर के बाहर बांधकर दवा छिड़काव और मरहम-पट्टी की। आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ चेतावनी...