नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Pisces Horoscope Today, आज का मीन राशिफल 9 जुलाई 2026: यह दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। एक तरफ घर, माता और पारिवारिक माहौल में स्थिरता और सुकून का अनुभव होगा तो दूसरी तरफ शनि और राहु का असर आपकी राशि में होने से जिम्मेदारी, आत्म चिंतन और खुद की दशा पर ध्यान जाएगा। यह समय बहुत बड़ी नई शुरुआत का नहीं बल्कि खुद को व्यवस्थित करने, पुरानी बातों को समेटने और आगे की योजना बनाने का है। चंद्रमा का असर धन और परिवार के भाव में होने से घरेलू बातचीत, परिवार की जरूरतें और आर्थिक मामलों पर मन जाएगा। शुक्र का असर पांचवें भाव में रचनात्मकता और बच्चों के साथ जुड़ाव का माहौल बना रहा है। मंगल का असर तीसरे भाव में आपके प्रयासों और साहस को बढ़ा रहा है। कोई जरूरी संदेश या बात कहने की हिम्मत आज जुटाई जा सकती है। गुरु का असर काम और स्वास्थ्य के ...