नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Pisces Horoscope Today, मीन राशिफल 2 अप्रैल 2026: मीन राशि वालों के लिए ये समय थोड़ा अंदर से बदलने वाला रहेगा। बाहर से सब सामान्य दिखेगा, लेकिन अंदर ही अंदर आप काफी कुछ सोच रहे होंगे। कई बार ऐसा लगेगा कि कोई बात दिल पर बैठ गई है और निकल नहीं रही। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को हल्का रखें। हर बात को पकड़कर बैठने से चीजें और भारी हो जाती हैं। इस समय आपको खुद को समझने और संभालने की जरूरत है।आगे पढ़ें मीन राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल- मीन राशि का लव राशिफल- लव लाइफ में इस समय भावनाएं ज्यादा हावी रहेंगी। जो लोग रिलेशन में हैं, उनके बीच प्यार तो रहेगा, लेकिन साथ में उलझन भी रहेगी। कभी लगेगा सब ठीक है, तो कभी अचानक दूरी महसूस होगी। इसकी वजह ज्यादातर आपकी सोच होगी, जहां आप बातों को ज्यादा गहराई से लेने लगते ...