रांची, मार्च 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची की वरिष्ठ साहित्यकार मीनू मीना सिन्हा को उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए इंडिया नेटबुक्स साहित्य भूषण सम्मान (कविता) प्रदान किए जाने के लिए चयनित किया गया। यह सम्मान बीपीए फाउंडेशन और इंडिया नेटबुक्स, नोएडा की ओर से प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन 14 मार्च को दिल्ली स्थित होटल क्राउन प्लाजा, मयूर विहार फेज-1 में किया जाएगा। मीना सिन्हा ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है। उन्हें चयन संबंधी जानकारी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने पत्र के माध्यम से दी। मीनू मीना सिन्हा के अब तक छह काव्य-संग्रह, एक संस्मरण और एक कहानी-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। वर्ष 2018 से 2025 के मध्य उनकी आठ पुस्तकें प्रका...