सहारनपुर, जुलाई 9 -- छुटमलपुर, संवाददाता। छुटमलपुर में पत्नी मीनू की हत्या कोई आवेश में उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि इसकी तैयारी पहले से कर ली गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी सन्नी सैनी ने कबूल किया कि पत्नी के मायके से साथ लौटने से लगातार इनकार करने के बाद उसने दो-तीन दिन पहले ही चाकू खरीद लिया था। घटना वाले दिन भी वह मीनू को मनाने पहुंचा, लेकिन मना करने पर उसकी चाकू से हत्या कर दी थी। गुरुवार को फतेहपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में आरोपी सन्नी सैनी निवासी रजापुर को रुड़की रोड स्थित ओम सिटी कॉलोनी के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14-15 वर्ष पहले उसने मीनू...