उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव। यूपीएस जूड़ा पुरवा ब्लॉक सिकंदरपुर सरासी में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीना मंच की कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी अध्यापक प्रवीण कुमार और अमित मिश्रा की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। पहले छात्राओं का अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद का नामांकन करवाया। यह पद छात्राओं के लिए आरक्षित थे। सक्रिय सदस्य के दो पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। अध्यक्ष पद में केवल एक नामांकन कक्षा 8 कक्षा की आयुषी ने किया। सचिव पद पर कक्षा 6 की रोली को 14 और मानवी को 13 मत मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...