लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर के एक लॉन में इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा द्वारा मीना बाजार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विदिशा सिंह (मेंटोर, कोच एवं काउंसलर) उपस्थित रहीं। क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने बताया कि पिछले 15 साल से हर वर्ष यह आयोजन जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं समाजसेवा के उद्देश्य से किया जाता है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओं द्वारा निर्मित मसाले एवं अचार को मंच प्रदान किया गया। मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिनको अध्ययन सामग्री एवं 'मेरी किताब' भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एक जरूरतमंद बच्चे को व्हीलचेयर भी दी गई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.