मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी से बहबल बाजार तक डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को जुलूस निकाला गया। युवा राजद नेता रंधीर‌ यादव की अध्यक्षता में बहबल बाजार स्थित आंबेडकर की प्रतिमा के समीप सभा हुई। पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलकर ही समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जवाहर राम, अशोक राम, विकास राम, अमरेंद्र राम, नीलेश पासवान, पप्पू राम, अमन पटेल, धर्मेंद्र यादव, चंदन महतो, चंद्रिका राय, रमाशंकर राय, सरफराज मंसूरी आदि थे। यह भी पढ़ें- बाबा साहब का योगदान संघर्ष में प्रेरणा देती रहेगी यह भी पढ़ें- 135 वीं जयंती पर याद किये गये डा. आम्बेडकर यह भी पढ़ें- बैंड बाजे संग निकाला भव्य जुलूस

हिंदी हिन्दु...