मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर में वर्षों से बंद पड़े बिस्कोमान को चालू करने के लिए सहयोग समिति के अवर सचिव मुकेश कुमार सुमन ने प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में बिस्कोमान को तत्काल चालू करने की मांग की है। छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने पिछले महीने सहकारिता मंत्री और बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बिस्कोमान को चालू कराने की मांग की थी। बिस्कोमान के चालू होने से किसानों को सरकारी दर पर यूरिया, डीएपी और मिक्स उर्वरक की खरीद करना आसान हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.