मीनापुर में बदमाशों ने छात्र पर की फायरिंग
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाने के टेंगरारी बनघारा चौर में बुधवार सुबह बदमाशों ने मोबाइल छीनने में विफल होने पर छात्र पर फायरिंग कर दी। इसमें टेंगरारी निवासी छात्र विपुल कुमार जख्मी हो गए। गुरुवार को अपर थानेदार कुमारी अदिति ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। टेंगरारी के मुखिया अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा के लिए दौर का प्रैक्टिस करने वाले अभ्यर्थियों से टेंगरारी-बनघारा मार्ग पर आये दिन छीना-झपटी हो रही है। बुधवार की सुबह चार बजे बदमाशों ने एक छात्र विपुल कुमार से मोबाइल लूटने का प्रयास किया। अपर थानेदार ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.