मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मीनापुर में नौ साल पहले गोली मारकर हुई लूट की घटना में वांटेड बताए गए कांटी के कोठिया निवासी नागेंद्र सहनी उर्फ जुल्मी को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार की रात कोठिया स्थित घर पर छापेमारी कर दबोचा गया। बिहार एसटीएफ के अनुसार नागेंद्र सहनी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। रोड डकैती और रहजनी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ मीनापुर और कांटी थाना में केस दर्ज हैं। नागेंद्र से गिरोह के अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, मीनापुर थानेदार राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि नागेंद्र सहनी की गिरफ्तारी की सूचना बिहार एसटीएफ की ओर से नहीं दी गई है। यदि एसटीएफ मीनापुर थाने को सौंपती है, तब उसकी केस में संलिप्तता के संबंध में रिकॉर्ड देखा जाएगा। एसटीएफ की ओर से प्...