मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मीनापुर। थाना क्षेत्र के मुसलमानी चक गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे आग लगने से लालबाबू प्रसाद और रवींद्र कुमार का घर जलकर राख हो गया। वहीं, करीब 25 एकड़ में लगी इकड़ी जल गई। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीण सुरेश प्रसाद ने बताया कि इकड़ी में लगी आग देखते ही देखते गांव तक पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...