मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मीनापुर। प्रमुख राधिका देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास का प्रस्ताव खारिज हो गया। सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रखंड‌ सभागार में विशेष बैठक का आयोजन हुआ। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शालिग्राम साह व बीडीओ संजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी अविश्वास का प्रस्ताव देने वाले एक भी पंचायत समिति सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। इसके बाद अधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव को रद्द करने की घोषणा कर दी। 26 फरवरी को बाड़ाभारती 14 की पंसस रीता देवी के नेतृत्व में 38 में से 15 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख पर अविश्वास लाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...