मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड प्रमुख राधिका देवी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। गुरुवार को बाड़ाभारती की पंसस रीता देवी के नेतृत्व में 38 में से 15 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें सदस्यों ने पंचायत समिति की बैठक नहीं करने सहित छह मांगों का जिक्र किया है। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शीघ्र ही प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रमुख को पत्र लिखा जायेगा। दूसरी ओर प्रमुख राधिका देवी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अनभिज्ञता प्रकट करते हुए बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.