मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मीनापुर। मीनापुर थानेदार के रूप में इंस्पेक्टर सुभाष मुखिया ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण और आमलोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। कहा कि असामाजिक तत्वों के साथ शराब नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इंस्पेक्टर सुभाष मुखिया अभियोजन शाखा से मीनापुर आए हैं। इससे पहले ब्रह्मपुरा और सरैया में थानेदारी कर चुके है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...