मीनापुर थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद लाइन हाजिर
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अनुसंधान में लापरवाही और गंभीर कांडों में शिथिलता बरतने के आरोप में मीनापुर थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद को पद से हटाते हुए लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर विभागीय प्रोसीडिंग चलाई जाएगी। एसडीपीओ पूर्वी-01 अलय वत्स की रिपोर्ट और डीआईजी के अनुमोदन पर कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। यह भी पढ़ें- झांसा देकर महिला से तीन वर्षों तक यौन शोषण के आरोप में एएसआई सेवा से बर्खास्तअनुसंधान में लापरवाही एसडीपीओ की रिपोर्ट में बताया गया है कि अनुसंधान में लापरवाही और दोहरे हत्याकांड में गंभीर शिथिलता बरती गई है। थाने में लंबित गंभीर कांडों में कार्रवाई नहीं कर रहे थे। एफएसएल जांच अनिवार्य होने के बावजूद अधिकतर गंभीर कांडों में एफएसएल टीम को नहीं बुलाते थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.