मीनापुर के युवक के बैंक खाते से उड़ाए 1.05 लाख
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने मीनापुर थाना क्षेत्र के तालिमपुर गांव के अनिल कुमार के बैंक खाते से एक लाख पांच हजार रुपए उड़ा लिये। यूपीआई के जरिये 29 अगस्त को उसके खाते से ये रुपये उड़ाए गए हैं। इस संबंध में उसने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसने किसी को भी कोई ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं की है। यूपीआई ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। वहीं, सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत गांव के दिलीप कुमार सहनी का मोबाइल हैक कर यूपीआई के जरिये 38 हजार रुपए उड़ा लिए गये। इस संबंध में उसने अहियापुर थाने में पांच सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि दो अगस्त को उसने अपने पुत्र को वीडियो देखने के लिए मोबाइल दिया था। अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.