मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मीनापुर। भाजपा पश्चिमी मंडल के महामंत्री पटेल राष्ट्रपति प्रसाद (45) का रेपुरा में निधन हो गया। निधन पर एनडीए नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक मजबूत कार्यकर्ता को खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालों में बिंदेश्वर सहनी, मणिशंकर शाही, जागेश्वर पंडित, ऋतुराज कुशवाहा, रंजीत सिंह, इंदल शर्मा और उमाशंकर मालाकार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...