मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड से गुजरनेवाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे हरशेर पंचायत के वार्ड- 8 गंगबरार पानापुर चक्की गांव के करीब 17 परिवार पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण मनीष कुमार ने बताया कि कटाव शुरू हुआ तो 17 परिवारों का घर विलीन हो जाएगा, इनमें बिंदेश्वर राय, श्याम राय, रामबाबू राय, अनिल राय, उमेश राय, शशि कुमार, ब्रजेश राय, धर्मेंद्र पासवान, नागेंद्र पासवान, मनोज राय, त्रिलोकी पासवान, मिथलेश पासवान, सुरेंद्र पासवान, योगेंद्र सहनी, वसंत सहनी, अवध सहनी और शिवशंकर सहनी शामिल हैं। मुखिया संगीता कुमारी ने बताया कि अंचल प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। इधर, सीओ गौतम कुमार ने राजस्व कर्मचारी से स्थल जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...