मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने ड्राइव शुरू कर शुक्रवार को पांच लोगों पर मीनापुर थाने में केस दर्ज कराया है। जिन लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ है, उनमें डाकबंगला गांव के सुरेश राय, खरारू गांव के ब्रजकिशोर राय, फुलवरिया के शत्रुघ्न ठाकुर, पंकज कुमार और मीनापुर गांव के अब्दुल काबीद शामिल हैं। थाना अध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि बनघारा सब स्टेशन के कनीय अभियंता अरुण कुमार अमर के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...