मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मीनापुर। मकसूदपुर में शुक्रवार को बिहार राज्य न्यायमित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि न्यायमित्रों के मानदेय बढ़ाने की दिशा में सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। न्यायमित्र संघ लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहा है। अभी हाल ही में संघ के प्रदेश अध्यक्ष के ईमेल को गंभीरता से लेते हुए बिहार के अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने एक पत्र जारी किया है। रमाशंकर राय ने बताया कि पंचायतीराज विभाग ने सभी संविदा कर्मियों का मानदेय 1 जुलाई 2025 से बढ़ा दिया है, जबकि ग्राम कचहरी न्यायमित्र वंचित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...