मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर पुलिस ने एसटीएफ की मदद से गुरुवार को दो नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्सली रत्नाकर को तरियाना थाने के औरा से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुकेश राम उर्फ डॉ. मुकेश को बरुराज थाने के भगवानपुर से दबोचा गया है। वर्ष 2013 में महदेइया के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से लेवी मांगने के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों से मीनापुर थाना पर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...